अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

तहसील साहू संघ पाटन के शपथ ग्रहण: जिलाध्यक्ष नंदलाल साहू नें दिलाई गोपनीयता की शपथ,समाज के विकास व हित में करेंगे कार्य-लालेश्वर साहू

अम्लेश्वर :  तहसील साहू संघ पाटन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह साहू सदन (अटारी) पाटन में सम्पन्न हुआ।तहसील साहू संघ पाटन में नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू सहित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज की देवी भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना से हुई।

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू पूर्व गृहमंत्री छ. ग. शासन, अध्यक्षता जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

विशिष्ट अतिथि. श्रीमती रामशीला साहू पूर्व मंत्री छ. ग. शासन, श्रीमति कल्पना नारद साहू सभापति जिलापंचायत दुर्ग रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इसके पश्चात नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग नें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ शपथ दिलाई

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों मेला लालेश्वर साहू  अध्यक्ष , डुलेश्वर साहू उपाध्यक्ष , श्रीमती विमला साहू उपाध्यक्ष (महिला) , सुरेन्द्र कुमार साहू संगठन सचिव ,श्रीमती भुनेश्वरी साहू संगठन सचिव (महिला) , नें ली शपथ।

तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  ताम्रध्वज साहू पूर्व गृहमंत्री छ. ग. शासन ने उपस्थित सामाजिक जनों एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयाँ दी एवं समाज के उत्तरोत्तर विकास एवं समाज के उत्थान हेतु कार्य करने एवं समाज में सक्रियता पर बल दिया।

नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग ने कहा कि समाज मे हार जीत होते रहता है, इस पर ध्यान न देकर समाजिक भाव सहयोग से सहभागिता देना चाहिए। समाज मे नए कार्य करने वाले युवा, युवती सबको सम्मान मिलना चाहिए, और उन्हें समाज मे कार्य करने का दायित्व मौका मिलना चाहिए चाहे वह चुनाव जीता हो या हारे हो यह मायने नहीं रखता , समाज के प्रति उनकी सेवा, समर्पण, व कार्य करने का जूनून होना चाहिए। मै सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुनः बधाई व शुभकामनायें देता हू।

तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू नें स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान करते हुए सभी को बधाई देते हुए कहा की हम सब एक परिवार है और इस सदन के माध्यम से पुरे तहसील को समाजिक नियमों के अनुसार स्वच्छ व निष्पक्षता पूर्वक संचलित करेंगे।आप सबके स्नेह आशीर्वाद से मै व मेरे पुरे टीम द्वारा सबको साथ मे विश्वास मे लेकर कार्य करेंगे, आप सभी नें हमें सेवा करने का मौका दिया आशीर्वाद दिया उसके लिए आप सभी को धन्यवाद, प्रणाम करता हू।

तहसील साहू संघ के संरक्षक अश्वनी साहू नें सभी कार्यक्रम मे आए अतिथियों सहित परिक्षेत्र व स्थानीय समाज से आये स्वजातीयजनों का आभार व्यक्त किया, मंच का संचालन तहसील साहू संघ पाटन के महासचिव महेंद्र साहू नें किया. कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से राष्ट्गान क़र पश्चात किया गया।

इस अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन के महासचिव  महेन्द्र कुमार साहू , कोषाध्यक्ष नारद साहू , पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू,सहित, बेल्हारी परिक्षेत्र के अध्यक्ष टेसराम राम साहू,डॉ सुरेश कुमार साहू ,श्रीमती गीता साहू , दिलीप साहू , श्रीमती हेमलता साहू सह, गंगादीन साहू , विनोद साहू ,अनिल कुमार , रविशंकर साहू , कल्याण साहू, रोहित साहू , डिजेन्द्र कुमार , मधुकांत साहू , योगेश साहू ,श्रीमती कोमिन साहू , श्रीमती खेमलता साहू, श्रीमती कालिन्दी साहू , छन्नू लाल साहू , बिहारी लाल साहू ,डॉ रामनाथ साहू ,डॉ प्यारेलाल साहू,डॉ तामेश साहू, राजेन्द्र साहू , रमेश कुमार साहू , धनेश्वर साहू , गुमान साहू , मुकेश साहू , गैंद सिंग साहू , संजू साहू , छत्रपाल साहू, हितेन्द्र कुमार साहू , अनिल साहू , बीरेन्द्र साहू, शीतल साहू , युगल साहू , आनन्द चंदन , रूपेंद्र साहू, सोनू साहू, जय साहू, मनोहर साहू सहित परिक्षेत्र व स्थानीय पदाधिकारियों सहित वृहद रूप से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।जिससे शपथ कार्यक्रम शपथ समारोह का माहौल उत्साह, सौहार्द और सामाजिक एकता से भरा रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!