अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) में हस्तांतरण कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त हस्तांतरित

दुर्ग, 20 नवम्बर 2025/ कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग में विगत दिवस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 21वीं किस्त प्रसारण के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम रू. 2000 की 21वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर श्रीमती गोपिका गबेल संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग संभाग कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी। श्रीमती गबेल ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने हेतु विस्तृत जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती के लिये शासन की विभिन्न योजनाओं पर किसानों से चर्चा की और अधिक से अधिक जुड़ने का आव्हान किया।

इस अवसर पर कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं जैविक खेती, प्राकृतिक खेती से संबंधित नवीनतम तकनीकों की जानकारी भी किसानों को प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से जुड़ी शंकाओं का समाधान भी कृषकों ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. विजय जैन वरिष्ठ वैज्ञानिक ने की तथा खेती की आवश्यकता को देखते हुए किसानों से विस्तृत चर्चा की गई जिसके परिपेक्ष्य में उपलब्ध संसाधनों में प्राकृतिक खेती कैसे अपनाई जाय इसमें विस्तार से बताया। श्री मनीष कुमार वर्मा विषय वस्तु विशेषज्ञ ने किसानों को प्राकृतिक खेती की संपूर्ण विधि का जानकारी प्रदान की एवं डाॅ. ईश्वरी कुमार साहू विषय वस्तु विशेषज्ञ ने प्राकृतिक/जैविक खेती में जैविक कीट नियंत्रण के तरीको से अवगत कराया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ. ललिता रामटेके, डाॅ. विनय कुमार नायक, डाॅ. कमल नारायण एवं प्रक्षेत्र प्रबंधक डाॅ. आरती टिकरिहा, श्रीमती सृष्टि तिवारी एवं कृषि विभाग से श्री सौरभ कुमार वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कृषि, श्री रोशन शर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!