अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

युवा पार्षद डॉ आलोक पाल ने किया मितानिनों का सम्मान, उनके सराहनीय कार्य को किया स्मरण

अम्लेश्वर: नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के वार्ड क्रमांक 01 में मितानिन दिवस के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पार्षद डॉ आलोक पाल ने वार्ड क्रमांक 01 की मितानिन चंद्रकला और द्रौपदी साहू का सम्मान किया गया।

डॉ आलोक पाल ने मितानिनों की मानव सेवा की भावना को प्रेरणादायक बताया और उनके सराहनीय कार्य को याद किया। उन्होंने कहा कि मितानिन समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनके कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर मितानिन चंद्रकला और द्रौपदी साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अपने कार्य के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज की सेवा के लिए तैयार हैं और अपने कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!