स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में, 01 दिसंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
रानीतराई : स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई, जिला – दुर्ग महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ . अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा आगामी 01- 12- 2025 दिन – सोमवार को सुबह 11बजे से सायं 4 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, सिकलिंग परीक्षण, नेत्र परीक्षण सहित अन्य सामान्य जाँचें की जाएँगी।
इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य जाँच के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें समय रहते अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराना है। महाविद्यालय के रेडक्रॉस सोसायटी की प्रभारी श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन ने विद्यार्थियों के साथ- साथ आसपास के नागरिकों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।






