अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुर

मानव सेवा में सदैव सेवारत मितानिन बहनों की सेवाभाव और समर्पण को नमन/हुकुम चंद निषाद

पाटन: जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत बेलौदी में 28 नवंबर को मितानिन सम्मान दिवस का आयोजन बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बेलौदी के सरपंच हुकुम चंद निषाद ने मिडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि सुदूर क्षेत्र में सेवाएं पहुंचाने हेतु सतत प्रयासरत मितानिन बहनों का सम्मान किया गया है।

श्री निषाद ने आगे कहा कि मानव सेवा में सदैव सेवारत मितानिन बहनों एवं माताओं की सेवाभाव और समर्पण को नमन। उन्होंने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में आपके द्वारा दी जा रही अमूल्य सेवा के हम कृतज्ञ हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

मितानिन बहनों ने सम्मान प्राप्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा लगातार सहयोग किया जा रहा है गांव में बेहतर स्वास्थ सेवा के लिए निरंतर प्रयास रत है। इस अवसर पर मितानिन बहनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे गांव के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में अपनी भूमिका को महत्वपूर्ण मानती हैं और आगे भी इसी तरह से काम करती रहेंगी।ग्राम पंचायत सरपंच का भी पूरा सहयोग मिलता है जिससे स्वास्थ सेवा बेहतर बना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मितानिन बहनों के सम्मान में तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर मितानीन बहने फूल बाई साहू गाड़ाडीह, सुनीता वर्मा बेलौदी, चंद्रप्रभा वर्मा, प्रेमलता वर्मा, चित्रलेखा वर्मा, गणेश्वरी यादव सहित उप सरपंच ललित यदु, सचिव चंद्रशेखर यादव सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की गरीमामई उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!