अमलेश्वर रोड में दिल दहला देने वाली घटना,फॉर्च्यूनर कार ने साईकिल सवार बच्चों को रौंदा, एक बच्चें की मौत,घटना के तीन बाद भी नहीं बना ब्रेकर
अम्लेश्वर पाटन : अम्लेश्वर थाना अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र के हर्षित न्यू सिटी कॉलोनी के पास 29 नवंबर को एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने दो साइकिल से आ रहे बच्चों को रौंदा जिसमें एक की मृत्यु हो गई जिसका नाम तारकेश्वर साहू पिता रोहित साहू दूसरे वाले गंभीर अवस्था में वात्सल्य हॉस्पिटल में एडमिट है प्रहलाद यादव पिता ईश्वरी यादव है।
आपको बता दूं कि तारकेश्वर साहू उम्र 12 वर्ष पिता रोहित साहू अमलेश्वर निवासी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दुर्ग राजनांदगांव की गाड़ियां अमलेश्वर पाटन रोड होते हुए महादेव रायपुर पहुंच रहे हैं। जिसके कारण अमलेश्वर मार्ग में आवागमन बहुत ही ज्यादा बढ़ गए। आए दिन दुर्घटना हो रहे है। बहुत ही ज्यादा स्पीड में रहे फॉर्च्यूनर गाड़ी राजनांदगांव पासिंग द्वारा तेज स्पीड से आकर सड़क पार कर रहे हैं साइकिल सवार बच्चे को ठोकर मार दिया। इस हादसे में घटना स्थल पर ही एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दूसरा बच्चा भी अस्पताल में वेंटीलेटर पर है। सिर में गंभीर चोट लगा है।



आस पास के लोगो कहना है कि यदि पासिंग पर स्पीड ब्रेकर लगा होता तो शायद दुर्घना टल सकती थी लोगो मे शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। लोगो का कहना है कि कालोनी के बच्चे के साथ दुर्घटना होती तो आज चक्का जाम हो जाता गरीब परिवार के बच्चे हैं तो कोई कुछ बोल भी नहीं रहे है। यदी को इस घटना की वीडियो देखेगा तो रूह कांप जाएगी।
वही इस दिशा में स्थानीय प्रशासन ने भी कोई कदम नहीं उठाए हैं सड़क सुरक्षा को लेकर।नही घटना होने तीन दिन बाद भी लोक निर्माण विभाग सड़क सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया है। प्रशासन के सुस्त रवैया से आम जनता में नाराजगी है।
प्रकाश कश्यप ने घटना जानकारी शेयर करते हुए कड़ी निंदा की और दोषी पर सक्त कार्यवाही करने की शासन मांग की है। फिर हाल अभी दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी थाने में खड़ी हुई है।



