अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मोतीपुर चौक का हाल बेहाल, राहगीर रोड में गाड़ी खडा कर करते हैं चाय नाश्ता

अम्लेश्वर : पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोतीपुर के मेन चौक के पास जाम की समस्या एक बड़ी समस्या बन गई है। इस जगह पर कई जानलेवा घटनाएं घट चुकी हैं, जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन भी किया है। जिला प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत कराया था।

मोतीपुर चौक के होटलो में चाय-नाश्ता के लिए लोग रोड में ही गाड़ी खड़ी कर देते हैं, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मोतीपुर से अम्लेश्वर होते हुए रायपुर जाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने फोर लेन बनाया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, लेकिन जनता खुद सड़क पर गाड़ी खड़ी कर रोड जाम कर रहे हैं। और बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग इस समस्या पर मौन साधे हुए हैं। यह रोड पाटन से रायपुर जाने वाली मुख्य मार्ग और बिजी रूट में से एक है। आसपास के निवासी अपने घर से लगे रोड के नालियों को भी अपने कब्जे में ले लिया है, जिससे जल निकासी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!