अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रोड किनारे ईंट भट्ठा होने से लोगो को आवागमन में परेशानी, धुंआ और धूल से आस पास के लोग परेशान

अम्लेश्वर: जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत झीट में निजी भूमि पर चल रहे ईंट भट्ठे से स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संचालक के द्वारा अवैध तरीके से मटेरियल रखे जाने से न सिर्फ आम आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि खेल मैदान पर भी मटेरियल रखा गया है, जिससे बच्चों के खेलने की जगह भी बाधित हो रही है। ईंट भट्ठा नहर नाली के किनारे बनी हुई हैं भारी वाहन चलने से नाली भी क्षतिग्रस्त होने लगा है। सबसे ज्यादा गर्मी के मौसम में होती है दिक्कत।

लोगों ने कहा कि सबसे बड़ी चिंता यह है कि ईंट पकाने के लिए भट्ठे में लगने वाली आग से निकलने वाला धुआं आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। धुआं और धूल से गुजरने वाले लोगों को, खासकर आंखों में परेशानी हो रही है। हैरानी की बात है कि पर्यावरण विभाग और खनिज विभाग इस मामले में पूरी तरह मौन हैं। आरोप है कि अधिकारी आपस में लेनदेन कर मामले को दबा रहे हैं और कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जो बेहद चिंताजनक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!