अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्रीन अर्थ सिटी के पास जानलेवा गड्ढे, स्थानीय प्रशासन मौन, किसी बड़े हादसे को दे रहा है निमंत्रण

अम्लेश्वर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र के ग्रीन अर्थ सिटी के पास रोड पर बनी खाई गंभीर चिंता का विषय है। जानकारी के मुताबिक, जेसीबी से नाली बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

इस रोड पर हादसे पहले से ही आम हैं, और 29 नवंबर को न्यू अर्षित सिटी के पास हुए दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की जान तक गई। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही।

रोड पर जगह-जगह मिडिल कट हैं, लेकिन स्टॉपर और संकेतक की कमी से स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। लगता है प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे, जो किसी बड़े अनहोनी का इविटेशन दे रहा है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!