परिक्षेत्रीय साहू संघ बेल्हारी के कार्यकारणी की बैठक संपन्न, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
पाटन : तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत परिक्षेत्रीय साहू समाज बेल्हारी में कार्यकारणी के प्रथम बैठक संपन्न हुआ।जिसमे समाज की कार्यकारिणी एवम प्रकोष्ठ की घोषणा परिक्षेत्रीय साहू समाज के अध्यक्ष द्वारा किया गया साथ ही उनकी नियुक्ति पत्र एवम स्थानीय साहू समाज के सभी पदाधिकारी का भी स्वागत सम्मान किया गया।
बैठक की शुरुआत श्री कृष्ण भक्त माता कर्मा की पूजा आरती के साथ प्रारंभ हुआ। बैठक का संचालन सचिव छगन साहू ने अध्यक्ष टेसराम राम साहू के द्वारा आय व्यय के जानकारी दी गई। वरिष्ठ सलाहकार श्री सरजू साहू द्वारा समाज के हित में कार्य करने एवम युवा वर्ग को समाज में आगे आने के लिए जोर दिया।



परिक्षेत्रीय अध्यक्ष टेस राम साहू ने बैठक संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय 2026 में 07 जनवरी को माता राजिम की जयंती में शामिल होने धर्मनगरी जानें के लिए तैयार होने की बात कही साथ ही 11जनवरी को होने वाले युवा महोत्सव की भी जानकारी दी गई।उसी क्रम में 18 जनवरी को स्व ताराचंद साहू की संभाग स्तरीय जंयती समारोह की भी जानकारी उपस्थिति समाजिक कार्यकर्ता को दी गई
बैठक का आभार उपाध्यक्ष महेश गंजीर ने किया।इस अवसर पर परिक्षेत्रीय पधाधिकारी सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



