Uncategorized

जिला स्तरीय कुश्ती में अरुण निषाद ने किया ग्राम जमराव का नाम रोशन, सरपंच ने दी बधाई

अम्लेश्वर : सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 35 किलोग्राम वजन वर्ग में ग्राम जमराव के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अरुण निषाद, पिता हरीश निषाद, ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ग्राम पंचायत जमराव के सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर, कोच स्वपनिल पवार एवं कमलेश देवांगन ने विजेता खिलाड़ी को मोमेंटो भेंट कर एवं मुंह मीठा कराकर बधाई दी।

मौके पर निषाद समाज के अध्यक्ष कार्तिक निषाद, दुर्गेश निषाद, हरीश निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने अरुण निषाद की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!