साहू समाज के तत्वधान में तहसील स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारी,स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है बैठक

अम्लेश्वर : तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत आने वाले पांचो परिक्षेत्र तेली गुंडरा, झीट, असनारा, बेल्हारी ,जामगांव आर सहित 99 इकाई के युवा संयोजक विशाल युवा महोत्सव एवं रक्तदान शिविर के साथ विशाल बाइक रैली के लिए बैठक स्थानीय स्तर पर जोर शोर से किया जा रहा है।
आपको बता दें युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के शुभ अवसर पर 12 जनवरी को युवा महोत्सव का आयोजन पाटन में किया जा रहा है। वक्ताओं के द्वारा युवाओं को प्रेरित किया जाएगा।साथ ही समाज के गौरव डिप्टी कलेक्टरों के द्वारा मोटिवेशन भी किया जाएगा। जिसके लिए तहसील के पदाधिकारी सहित परिक्षेत्र और इकाई के पदाधिकारी एक जुटता के साथ युवा महोत्सव एवं रक्तदान शिविर के लिए बैठक में शामिल होकर युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है।


इसी क्रम में आज पाहंदा (अ)और जमराव में स्थानीय साहू समाज का बैठक संपन्न हुआ। बैठक में युवा प्रभारियों के द्वारा ज्यादा से ज्यादा बाइक में शामिल होने की आग्रह युवाओं से किया जा रहा है। झीट परिक्षेत्र से 100 बाइक रैली में शामिल होने की रूपरेखा तैयार।
जिसमें प्रमुख रूप से संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, महेन्द्र साहू,युवा महोत्सव के प्रभारी डिजेंद साहू, झीट परिक्षेत्र के युवा संयोजक रुपेंद्र साहू, कृष्णा साहू ,भूपेंद्र साहू सहित स्थानीय अध्यक्ष प्रहलाद साहू,युवा संयोजक रामकुमार साहू सहित स्थानीय साहू समाज पाहंदा के पदाधिकारी और सामाजिक लोग उपस्थित रहे।






