अमलेश्वरदुर्ग भिलाईपाटन
पूर्व माध्यमिक शाला भोथली मनाया गया प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर किया स्वागत कराया मुंह मीठा

अम्लेश्वर: विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भोथली नगर पालिका अमलेश्वऱ मे अहेन्द्र चेलक जिला अध्यक्ष सतनामी समाज दुर्ग एवं विधायक प्रतिनिधि पूर्व माध्यमिक शाला भोथाली, मनबोध साहू सेवा सहकारी समिति सांकरा अध्यक्ष,हेमलाल साहू पार्षद नगर पालिका वार्ड क्रमांक 17 सेवती निषाद पार्षद वार्ड 13, टीकम निषाद, गोविंदा के गरिमामई उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।
सरस्वती माता के पूजा अर्चना कर बच्चों को मिठाई एवं स्कूल के कपड़ा भी वितरण किया साथ ही बच्चों को खूब पड़ने एवं बच्चों को रोज स्कूल आने को प्रेरित किया। साथ ही कक्षा आठवीं में उत्तीर्ण हुए बच्चों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना किया ।मौके पर प्रधान पाठक रोशन लाल साहू, एवं अन्य शिक्षिका एवं विद्यार्थी उपस्थिति रहे।






