अमलेश्वरछत्तीसगढ़पाटन

स्वामी आत्मानंद स्कूल में मनाया गया प्रवेश उत्सव ,पालिका अध्यक्ष हुए शामिल

अम्लेश्वर :  स्वामी आत्मानंद स्कूल अम्लेश्वर में स्कूल प्रिंसिपल स्वाति दुबे एवं एसएमडीसी अध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन के अध्यक्षता में प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर द्वारा प्रथम क्लास से 11वीं क्लास तक के छात्रों को जो प्रथम द्वितीय स्तर पर पास हुए हैं उन्हें पुरस्कृत किया गया एवं अन्य छात्रों को शासन द्वारा प्राप्त पुस्तक काफी वितरण किया गया। साथ ही सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर इनके उज्जवल भविष्य का कामना किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद डॉ आलोक पाल, ललिता कुमार साहू, राजू सोनकर, मंडल महामंत्री भाजपा कैलाश यादव ,सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धिवर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शिवा साहू, सुमित टिकरिहा सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्राओ की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!