पाटन क्षेत्र में निकलेगा जगन्नाथ जी का सबसे भव्य रथ,गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’- 27 जून से होगा ऐतिहासिक आयोजन

अम्लेश्वर ,पाटन : धर्म,संस्कृति और भक्ति का अद्भुत संगम इस वर्ष पाटन क्षेत्र एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। इस्कॉन प्रचार केन्द्र महुदा एवं संस्कार वेलफेयर फाउंडेशन महुदा के संयुक्त तत्वावधान में 27 जून को भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है,जो पाटन क्षेत्र की अब तक की सबसे विशाल रथ यात्रा मानी जा रही है।
यह रथयात्रा पाटन क्षेत्र की अब तक की सबसे विशाल और ऐतिहासिक यात्रा होगी, जिसमें ग्राम महुदा के साथ-साथ पाटन क्षेत्र के पाँच प्रमुख गाँवों — उफरा, झीट, रूही, तुलसी और पाटन में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जाएगी।
पूरे क्षेत्र में रथ यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है। सभी जगह भव्य सजावट, कीर्तन मंडलियाँ, और भक्तों के जयकारे सुनाई देंगे। आयोजकों ने बताया कि इस भव्य आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक भावना को जागृत करना है, बल्कि गाँव-गाँव में भक्ति, सेवा और संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना भी है।
इस्कॉन प्रचार केन्द्र महुदा एवं संस्कार वेलफेयर फाउंडेशन महुदा ने सभी ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस रथ यात्रा में भाग लें और भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त करें।






