अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बिजली बिल हाफ योजना अब भाजपा सरकार में पूरी तरह बंद, अगस्त माह से उपभोक्ताओं को जमा करना होगा दोगुना बिजली बिल, भाजपा सरकार जनता को लूट रही है – राकेश ठाकुर

दुर्ग :  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 400 यूनिट तक की खपत पर बिजली बिल हाफ किए जाने संबंधी भूपेश बघेल सरकार के फैसले को अब बदलकर भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार अब छ्त्तीसगढ़ की जनता पर एक और बोझ डाल दिया है । इस संबंध ने छ्त्तीसगढ़ ऊर्जा विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है । आदेश के अनुसार छ्त्तीसगढ़ में काँग्रेस के भूपेश बघेल सरकार द्वारा 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा जमा करने के आदेश को बदलकर अब भाजपा सरकार केवल 100 यूनिट तक के बिजली बिल मे ही बिजली बिल आधा का प्रावधान कर दिया है जो 1 अगस्त 2025 से लागू भी कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ योजना को में छत्तीसगढ़ के आम जनता को भाजपा सरकार द्वारा बड़े झटका बाद जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया है। श्री ठाकुर ने विष्णुदेव साय सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया और कहा कि बीजेपी की सरकार जनता को ठगने के नए-नए हथकंडे अपनाती है।

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सवाल किया की छत्तीसगढ़ में बिजली का उत्पादन सरप्लस है, तो इसका लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को आखिर क्यों नहीं मिल रहा? छत्तीसगढ़ में कोयला हमारा, पानी हमारा और जमीन भी हमारी, फिर हमें ही बिजली ऊंचे दामों पर क्यों बेची जा रही है, जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है लगातार बिजली के दाम बढ़ाया जा रहा था लेकिन आज तो भूपेश बघेल की काँग्रेस सरकार द्वारा लिया गया 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ दिए जाने की निर्णय बदलकर 100 यूनिट तक बिजली में ही बिजली बिल हाफ योजना लागू कर दिया है । श्री ठाकुर ने यह भी बताया कि अगर 100 यूनिट से एक भी ज्यादा यूनिट आगे बढ़ा तो बिजली बिल योजना लागू ही नही होगा अर्थात उपभोक्ताओं को 1 यूनिट से पूरा बिजली बिल भरना होगा इसका साथ मतलब है कि उपभोक्ताओं को अब सीधा सीधा दोगुना बिजली बिल भरना होगा । साथ ही गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार जिन्हें एक्लबत्ति कनेक्शन प्राप्त है तथा निशुल्क बिजली प्राप्त होता था उन्हें भी अब प्रति यूनिट 30 पैसे बिजली बिल का भुगतान करना होगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार थी उस समय बिजली बिल हाफ योजना प्रारंभ किया था , जिससे आम जनता में हर्ष का माहौल था , भूपेश बघेल सरकार ने 65 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत दी थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!