जननायक भावी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई/अमृत सिंह राजपूत
अमलेश्वर 23 अगस्त : जिला युवा कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के महासचिव अमृत सिंह राजपूत ने छत्तीसगढ़ के भावी मुख्यमंत्री पाटन विधायक भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए मीडिया को जानकारी शेयर किया है कि छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री के शासनकाल में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीज त्यौहार को लगातार मनाया जाता था। बच्चों और महिलाओं को हर चीज त्यौहार में छुट्टी दी जाती थी। लेकिन आज भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ के किसी भी तीज त्यौहार को पारंपरिक ढंग से मनाने में असफल है। लगातार छत्तीसगढ़ वासियों की उपेक्षा की जा रही है स्कूल को बंद करके जगह-जगह शराब भट्टी खोलने की कोशिश की जा रही है जिसका लगातार विरोध भी छत्तीसगढ़ की जनता के द्वारा की जा रही है।
श्री राजपूत ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासन काल में छत्तीसगढ़ की जनता ,किसान, माता ,बहने, बच्चे सभी सुरक्षित और खुशहाल जीवन व्यतीत करते थे। लेकिन आज छत्तीसगढ़ की हाल बेहाल है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की जनता फिर से भूपेश बघेल जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं जिसका समर्थन लगातार सोशल मीडिया में माता बहनों के द्वारा किया जा रहा है। श्री राजपूत ने समस्त क्षेत्रवासियों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तिहार पोरा की बधाई दी है।







