अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मां वृंदा देवी मंदिर आगेसरा में 22 सितंबर से नवरात्रि प्रारंभ, जोर शोर से चल रही है तैयारी, किया जा रहा है व्यापक रूप से प्रचार प्रसार

दुर्ग 13 सितंबर :  मां वृंदा देवी (डिंडा कपाट) धाम ग्राम-आगेसरा (बटरेल) तह.-पाटन, जिला – दुर्ग (छ.ग.) में मां वृंदा देवी प्रचार समिति एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वधान में शारदीय नवरात्रि में विशेष पूजा अर्चना किया जाएगा जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। प्रति दिन सेवा भजन मंडली के द्वारा माता के सेवा में भजन कीर्तन किया जाएगा। खारू नदी के तट में विराजमान मां वृंदा देवी के दर्शन करने श्रद्धालु दूर दूर से आते है।

ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रमाकांत साहू नेव आमंत्रित हुए कहा है कि शक्ति के महापर्व शारदीय (क्वांर) नवरात्रि के पावन अवसर पर मां वृंदा देवी (डिंडा कपाट) धाम में दिनांक 22 सितंबर 2025 को मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की जा रही है अतः मां के चमत्कारी स्वरूप का दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनावें… आप सादर आमंत्रित है।

श्रद्धालु: मां वृंदा देवी में मनोकामना ज्योति प्रज्वलित हेतु ग्राम पंचायत सरपंच रमाकांत साहू से संपर्क कर सकते है। तेल हेतु 901रु और घी हेतु 1601 रु शुल्क देकर अपना स्थान सुरक्षित करा सकते है।

॥ कार्यक्रम..

दिनांक 22.09.2025, सोमवार घट स्थापना, ज्योत प्रज्वलित (समय 11 बजे )

दिनांक 27.09.2025, शनिवार पंचमी पूजन

दिनांक 30.09.2025, मंगलवार महाअष्टमी, घर, पूर्णाहुति, नव कन्या भोज (12 बजे)

दिनांक 01.10.2025, बुधवार महानवमी, ज्योत जवांरा विसर्जन (सुबह 10 बजे)

विनीत

मां वृंदा देवी प्रचार समिति एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत आगेसरा वि.ख.-पाटन, जिला-दुर्ग (छ.ग)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!