अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शाला प्रबंधन समिति के बैठक में त्रैमासिक परीक्षा, मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता जांच, महतारी दुलार योजना की जानकारी दी गई

जाति- निवासी प्रमाण पत्र बनाने ग्राम सभा के अनुमोदन को मान्य किया जाएं

रानीतराई: विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शनिवार 13 सितंबर को शाला प्रबंधन समिति का मासिक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें पालकों ने बच्चों के पुर्वजों के जमीन रिकार्ड व शैक्षिक अभिलेख के अभाव में जाति – निवासी प्रमाण पत्र बनाने आ रही दिक्कतों पर अपने विचार रखते हुए शासन से ग्राम सभा के अनुमोदन को मान्य करने की मांग रखी। जिससे कि शत् प्रतिशत बच्चों का जाति और निवासी प्रमाण पत्र बन सकें।

इस दौरान सितंबर माह में आयोजित होने वाले त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी एवं बच्चों की शत् प्रतिशत उपस्थिति तथा मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता जांच की तैयारी व कोरोना काल में माता/पिता के मृत्यु से बेसहारा बच्चों को मदद करने शासन के महतारी दुलार योजना की जानकारी साझा किया गया।
इसके साथ ही विद्यालय में स्मार्ट टीवी के माध्यम से नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी तथा पंचायत के सहयोग से विद्यालय में वाटर हार्वेस्टिंग – सोख्ता गड्ढा व नैफेड कचरा गड्ढा के निर्माण की बात कही गई।
इसके अलावा विद्यालय से प्रत्येक माह प्रकाशित वालपेपर अंक 4 माह सितम्बर का अनावरण उपस्थित अतिथियों द्वारा किए गए।
इस दौरान बैठक में उपसरपंच हेमु सोनकर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गंगा राम साहू, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश साहू, प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षक टोकेन्द्र बिजौरा, त्रिलोचन साहू, चन्द्रकांत नेताम, शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती लेखा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में शाला प्रबंधन समिति पदाधिकारी व पालकगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!