अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा भिलाई जिला में सेवा पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ “शास्त्री अस्पताल सुपेला में रिकेश सेन व पुरुषोत्तम देवांगन ने लगाया झाड़ू”

भिलाई नगर 19 सितंबर:  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  माननीय नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के द्वारा संगठन और सरकार के संयुक्त स्तर पर  *सेवा पखवाड़ा* कार्यक्रमों की शुरुआत हुई है।
भाजपा जिला भिलाई के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वछता अभियान खुर्सीपार मंडल के श्रीराम पार्क, जोन –3 में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में भी वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने सफाई अभियान चलाया तथा मरीजों को फल वितरण कर सेवा भाव को प्रदर्शित किए।

इस अवसर पर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि जिस तरह सुबह उठकर हम अपने घरों की सफाई करते हैं उसी तरह गली मोहल्ले, कॉलोनी, चौक–चौराहे को स्वच्छ रखना है, स्वच्छता को हमें दैनिक दिनचर्या में लाना होगा। तभी हमारा देश स्वच्छ भारत कहलाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सांस्कृतिक एवं समृद्ध राष्ट्रवादी विचारों को आगे बढ़ाने में भिलाई जिला हमेशा अग्रसर रहेगी। जिला अंतर्गत स्वछता अभियान, रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण के सफलतम कार्यक्रमों के लिए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

भिलाई जिला क्षेत्रांतर्गत 13 मंडलों में में भी सफाई अभियान चलाया गया। भिलाई–3 वो चरोदा मंडल में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक  डोमन लाल कोर्सेवाड़ा जी एवं जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू ने भारत माता चौक एवं हनुमान मंदिर चरोदा में झाड़ू लगाकर सफाई किए साथ ही उपस्वास्थ केंद्र भिलाई–3 में फल वितरण किए।
भाजपा जिला भिलाई क्षेत्र अंतर्गत 13 मंडलों में कुल 67 स्थानों में सफाई अभियान चलाया गया साथ ही उपस्वास्थ केंद्र व अस्पतालों में फल वितरण किया गया।
भाजपा जिला भिलाई युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन श्री शंकराचार्य महाविद्याल भिलाई में किया गया । तथा वैशाली नगर विधायक – श्री सेन मार्गदर्शन में विशाली नगर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत 10 स्थानों में *रक्तदान शिविर* का आयोजन किया गया। ।मोदी जी के जन्मदिवस को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, भिलाई जिला क्षेत्रांतर्गत 1041 युवाओं ने रक्तदान किए तथा 3600 युवाओं ने पंजीयन करा कर नया कीर्तिमान बनाया है।
सेवा पखवाड़ा अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया किया था जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर निःशुल्क दवाईयां दिलाने का कार्य किया गया। जिससे महिलाओं ने उत्साह पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण कराए तथा इस पुनीत कार्य के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद ज्ञापित किए।
अन्य गतिविधियां में छः उपस्वास्थ केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लाईव प्रसारण सुना गया जिसमें लगभग 570 लोगों की उपस्थिति रही।
कई जगहों पर वृक्षारोपण भी किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस कार्यक्रमों को सफल बनाने में प्रेमलाल साहू, विजेंद्र सिंह, महेश वर्मा, योगेंद्र सिंह, विजय जायसवाल, श्रीमती मिथिला खिचरिया, श्रीमती उपासना साहू, के गणपति, दिलीप पटेल, अमित मिश्रा, सौरभ जायसवाल, स्वीटी कौशिक,धर्मेंद्र सिंह, तरुण सिंह, शशी भगत, दीपक भोंडेकर, गोपाल साहू, वरुण यादव, ए गौरी शंकर, गोल्डी सोनी, रोहित साहू, कुमान साहू, रामजी निर्मलकर, घनश्याम साहू एवं विनय सेन का मुख्य योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!