अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुर्ग में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा, सचिन पायलट का हमला – “वोट चोरी को संरक्षण दे रहा है चुनाव आयोग”

दुर्ग/ कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा शुक्रवार को दुर्ग पहुंची। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत, अमरजीत भगत सहित स्थानीय नेताओं ने यात्रा में शिरकत की। पुलगांव चौक से गांधी चौक तक निकली बाइक रैली के जरिए कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया।

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

“वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेंगे” – पायलट

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

जनसभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग मिलकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं।

 

“हम वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेंगे। राहुल गांधी के आह्वान पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं।” – सचिन पायलट

 

CCTV फुटेज पर उठाए सवाल

पायलट ने चुनाव आयोग से सीधा सवाल करते हुए कहा कि आखिर पोलिंग बूथ की CCTV फुटेज डिलीट करने की कोशिश क्यों की जा रही है?

 

“जनता समझ चुकी है कि आयोग वोट चोरी का संरक्षण कर रहा है। फुटेज डिलीट करने की कोशिश क्यों? हम इसकी स्पष्ट जांच की मांग करते हैं।”

 

“संवैधानिक संस्था की साख पर सवाल”

कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था अगर निष्पक्ष नहीं रहेगी तो लोकतंत्र के लिए यह सबसे बड़ा खतरा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम हटाए जा रहे हैं, गड़बड़ी की जा रही है और वोट चोरी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

भाजपा पर मीडिया के जरिए ध्यान भटकाने का आरोप

पायलट ने भाजपा पर मीडिया के सहारे ध्यान भटकाने का आरोप भी लगाया।

 

“भाजपा विवाद खड़ा करती है और आयोग उनके साथ मिलकर वोट चोरी को बढ़ावा देता है। यह केवल विपक्ष पर सवाल उठाते हैं, जबकि असल मुद्दे पर चुप रहते हैं।”

 

कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा

अंत में पायलट ने दोहराया कि राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस पूरे देश में वोटर अधिकार बचाओ आंदोलन चला रही है। उन्होंने कहा कि चाहे जनसंपर्क हो, पदयात्रा हो या मशाल रैली – कांग्रेस हर स्तर पर जनता को जोड़कर लोकतंत्र की रक्षा करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!