दुर्ग जिला भाजपा कार्यकारिणी घोषित – पाटन से दिलीप साहू बने जिला महामंत्री, पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर ने दी बधाई

दुर्ग। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय जी की सहमति से दुर्ग जिला भाजपा की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की घोषणा आज जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक जी ने की। इस नई कार्यकारिणी में कुल 18 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह-कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री एवं एक सह-कार्यालय मंत्री की नियुक्ति की गई है।
इसमें पाटन क्षेत्र से वरिष्ठ नेता दिलीप साहू जी को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। वे पूर्व में जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं तथा जिला साहू संघ में कोषाध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल चुके हैं। उनके साथ ही विनोद अरोड़ा को भी महामंत्री नियुक्त किया गया है, जो तीन बार जिला भाजपा कोषाध्यक्ष रह चुके हैं।



नई कार्यकारिणी की घोषणा से पाटन क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
इस अवसर पर पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर जी ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा –
“माननीय दिलीप साहू जी को जिला महामंत्री बनाए जाने से पाटन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का उत्साह और अधिक बढ़ा है। निश्चित रूप से आपके अनुभव और संगठन क्षमता से जिला भाजपा और अधिक सशक्त होगी।



