अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

हर्षा लोकमणि चंद्राकार को जिला भा ज पा के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मंडल महामंत्री कैलाश यादव ने दी बधाई

अमलेश्वर : पाटन भा ज पा के वरिष्ठ नेत्री पूर्व जनपद अध्यक्ष पाटन एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुर्ग व वर्तमान में मन की बात कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी श्री मति हर्षा लोकमणि चंद्राकर को भा ज पा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी के सहमति से दुर्ग जिला भा ज पा के यशस्वी अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक जी ने दुर्ग जिला भा ज पा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

कैलाश यादव ने कहा कि श्री मति हर्षा चंद्राकर पार्टी संगठन के कार्यों में हमेशा सक्रिय रहती है। हर्षा चंद्राकर जी के ही नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विशेष कार्यक्रम मन की बात पाटन विधानसभा पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।जनपद अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य के अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में कई रचनात्मक कार्य किए है। आम जनमानस में अपने सादगीपूर्ण व्यवहार एवं मिलनसार हंसमुख प्रवृत्ति के कारण समाज और राजनीति में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई हैं।

श्री यादव ने आगे कहा नारी शक्ति की प्रतीक हर्षा चंद्राकर को पार्टी संगठन ने जिला उपाध्यक्ष पद से नवाजा है यह उनकी कार्यशीलता निष्ठा लगन और पार्टी के प्रति सदैव समर्पित भावना का सम्मान है। महामंत्री कैलाश यादव ने कहा कि ओजस्वी वक्ता और संगठन क्षमता के धनी हर्षा लोकमणि चंद्राकर को जिला संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है।निश्चित रूप से उनके नेतृत्व क्षमता एवं अनुभव का लाभ हमारे पार्टी संगठन को मिलेगा और उनके मार्गदर्शन में अमलेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश और नई ऊर्जा का संचार होगा।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, फेरहा राम धीवर,शुभम शर्मा,सुरेंद्र साहु,राजू रूपेंद्र साहु, रवि सिंगौर,सुरेंद्र साहु,रज्जू सोनी,प्रकाश चंद्राकर,धर्मेंद्र सोनकर,कुमार साहु,शिवकुमार साहु,रामाधार साहु,गोकुल साहु,डॉ घनश्याम कौशिक, दुर्गेश साहु, टीकाराम साहु ,लक्ष्मी देवांगन,गायत्री साहु,भारती यादव,सुनीता साहु,मधुकांता साहु,नगर पालिका के पार्षद डॉ आलोक पाल, राजू सोनकर,खूबी राज सोनकर, ललिता साहु,सोहन निषाद,नीलम मिंज,यामिनी यादव, रामेश्वरी ठाकुर सहित कमलेश साहु, वर्षा कश्यप,रमाकांत यदु,महेश वर्मा,अशोक निषाद,नारायण यादव, ताम्रध्वज साहु,देवा ठाकुर,मनोहर साहु,देव पाटकर,ओमप्रकाश साहु,कामता पटेल,मनीष कोशले सुखदेव साहु,कुलदीप बैंस वाढे, सुनील शर्मा,हीरालाल साहु,टीकम यादव, वेदांत शर्मा,ललित सोनकर,भानु सोनकर,लता अमित गेंद्रे,कुंजबिहारी साहु,ऋषि निषाद,सरजू यादव सहित कार्यकर्ता शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!