पूर्व में किए हुए कार्यों का पालिका प्रशासन नहीं कर रही है भुगतान, सांसद विजय बघेल से भी हुई है शिकायत
अमलेश्वर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में पूर्व में किए हुए ठेकेदार के द्वारा कार्यों का भुगतान नगर पालिका प्रशासन के द्वारा अभी तक नहीं किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के पास जब सुविधा नहीं थी तब ठेकेदारों के प्राइवेट गाड़ियां करके नगर की साफ सफाई कचरे को ट्रैक्टर एवं जेसीबी के माध्यम से कराया जाता था। कही कही समतलीकरण के लिए बजरी गिट्टी और मुरम का उपयोग किया जाता था।जिसका भुगतान विगत दो-तीन वर्षों से अटका हुआ है जिसका अभी तक भुगतान नहीं हो पाई है।
एक भाजपा नेता ने दुर्ग सांसद विजय बघेल को मौखिक रूप से शिकायत भी किया था फिर भी ठेकेदारों का पेमेंट नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के समय किए गए कार्य का भी राशि पालिका प्रशासन के द्वारा पहले भी भुगतान किया है। लेकिन न जाने अभी क्यों नहीं की जा रही है। पूरा डिटेल और फॉर्मेलिटी पुरी जमा कर दिया गया है।



अब सवाल यह उठता है की पालिका प्रशासन के पास बजट नहीं है या फिर ठेकेदारों के द्वारा फॉर्मेलिटी पूरा नहीं किया होगा कागजात पूरा रेडी नहीं होगा इसी स्थिति में भुगतान नहीं हो पा रही होगी। वैसे सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा के शासनकाल में नगर पालिका परिषद को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन पूर्व में काम करने वाले ठेकेदारों का पेमेंट पालिका प्रशासन के द्वारा नहीं किया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है।
उक्त विषय में जानकारी हेतु नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के सीएमओ से दूरभाष के माध्यम से की गई लेकिन फोन रिसीव नहीं की।



