अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में कन्या भोज का कार्यक्रम सम्पन्न

रायपुर : सरस्वती शिशु मंदिर भवानी नगर कोटा रायपुर में आज अश्विन मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दिनांक 24/09/2025 दिन मंगलवार को कन्या भोज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे नन्हे बहनो का चरण धुलाकर स्वागत किया उसके बाद बहनो का सिंगार कराकर कन्या भोज किया गया।

सर्वप्रथम 36 बहनो को 9-9 के समूह बैठाया गया फिर उनका कन्या पूजन किया गया उसके बाद विद्यालय के समस्त भैय्या बहनो को बैठाकर प्रसाद वितरण किया गया, साथ साथ विद्यालय के कुछ भैय्याओ द्वारा मां दुर्गा के भजन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री निलेश विश्वकर्मा तथा समस्त आचार्य/दीदीयो एवं भैय्या बहनो का योगदान रहा। इस कार्यक्रम में कुछ अभिभावक माताए‌ भी उपस्थित रही।यह जानकारी हमें विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख सुश्री भुनेश्वरी लोनिया ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!