Uncategorized

ग्राम बटरेल मे कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि नारद साहू हुए शामिल 

बेल्हारी: दक्षिण पाटन के ग्राम बटरेल मे एक दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे नारद साहू प्रतिनिधि सभापति जिला पंचायत दुर्ग, भेष आठे सरपंच प्रतिनिधि बटरेल, कमलेश साहू,वरुण नेताम,अभयराम ठाकुर,टी.के पिपरीया,रामकुमार निर्मलकर,रेवाराम साहू,वामन हीरवानी,नीलेन्द्र हीरवानी, मोनेन्द्र साहू, मंचासिन रहे।

इस कबड्डी प्रतियोगिता मे प्रथम घुघवा, दूसरा नीपानी, तीसरा उतई रहे।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए नारद साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के खेलों का आयोजन युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। वहीं युवा खेलों के जरिए अपना करियर बना सकते हैं। आज के समय में देश के अनेक युवा खिलाड़ियों ने दमखम दिखाकर देश का नाम रोशन किया है। सरकार द्वारा इस प्रकार के खेलों का आयोजन करवाए जाने से ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा निखर कर सामने आएंगी। सरकार व अन्य संस्थाओं द्वारा जारी करवाई जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और बेहतर प्रदर्शन कर अपने करियर को लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता- संरक्षक कमलेश यादव, हिरेन्द्र साहू ,नागेंद्र आठे, लोकेश्वर ठाकुर,नेमचंद यदु,योगराज ठाकुर, तुकेन्द्र नेताम, मनीष विश्वकर्मा, व समस्त समिति के गण।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!