अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत दुर्ग से 179 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना

मंत्री श्री यादव और विधायक द्वय श्री कोर्सेवाड़ा एवं श्री चन्द्राकर ने ट्रेन को दिखाई हरी झण्डी

दुर्ग, 01 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत आज दुर्ग जिले से रामभक्तों का एक बड़ा जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। दुर्ग रेलवे स्टेशन से 179 श्रद्धालुओं को आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया, जिनमें 135 श्रद्धालु ग्रामीण क्षेत्र से तथा 44 शहरी क्षेत्र से शामिल हैं। इस अवसर पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने, श्रद्धालुओं से भरी आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्रद्धालुओं को स्टेशन पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान भोजन, आवास एवं अन्य सुविधाओं की संपूर्ण व्यवस्था प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई है। तीर्थयात्री 4 अक्टूबर की रात को अयोध्या दर्शन कर लौटेंगे। श्रद्धालुओं ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर वर्ग को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर जनपद पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन,जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री बजरंग दुबे, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, श्री हितेश पिस्दा एवं श्री उत्तम ध्रुव, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री ए.पी.गौतम, रेलवे एवं पर्यटन विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!