अमलेश्वर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र के ग्राम मगरघटा निवासी कांग्रेस पार्षद श्रीमती मीना रानी घनश्याम चेलक ने विजयदशमी के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दशहरा का उत्सव हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र के आदर्शों का अनुसरण करने और अपने जीवन को सफल और मर्यादित बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।
श्रीमती चेलक ने आगे कहा कि दशहरा का उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें अपने जीवन में सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह संदेश क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणादायक है और उन्हें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रोत्साहित करता है।






