अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

“शिवोम् सहयोग” पहल के अंतर्गत दिवाली पर मानवता की मिसाल

अम्लेश्वर : दीपावली के पावन अवसर पर शिवोम् विद्यापीठ, सांकरा ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए “शिवोम् सहयोग” पहल के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बाँटने का सराहनीय कार्य किया। इस पहल के अंतर्गत विद्यालय के छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने मिलकर ज्ञानदीप, भिलाई स्थित दृष्टिबाधित बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक तबला एवं विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किए।

इसी क्रम में, स्नेहा संपदा, भिलाई स्थित मानसिक दिव्यांगजनों तथा वृद्ध आश्रम माना रायपुर में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ भी शिवोम् परिवार ने दिवाली की खुशियाँ साझा कीं। वहाँ जरूरत की विभिन्न वस्तुएँ प्रदान कर सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर विद्यालय के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री अशरफ अली एवं प्राचार्या श्रीमती जया बंदेलू ने बच्चों और स्टाफ का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “दीपावली केवल दीप जलाने का त्यौहार नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों के दीप प्रज्वलित करने का अवसर है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संवेदना, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करते हैं।”

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

शिवोम् विद्यापीठ परिवार ने शिक्षा के साथ संस्कार की ओर एक कदम संकल्प लिया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के मानवीय और सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपना योगदान निरंतर जारी रखेगा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!