ग्राम झीठ में भव्य मातर मिलन समारोह का आयोजन, कर्मचारियों का भी हुआ सम्मान
अम्लेश्वर : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झीठ में वर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के पावन पर्व में 23 अक्टूबर को भव्य मातर मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
आपको बता दें समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से “मातर मिलन उत्सव”का आयोजन किया गया है।जंहा शाम 4 बजे से मातर मिलन डेयरिंग शो का आयोजन हुआ



समस्त कर्मचारी साथियों एवम ग्रामवासियों के सहयोग से रात्रि 10 बजे से छत्तीसगढ़ी लोककला मंच “चंदैनी गोंदा” कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।
साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारी साथी श्री मोहनलाल साहू और पंच राम ठाकुर(कलेक्टर ऑफिस) का सम्मान किया गया।तथा नवनियुक्त कर्मचारी साथियो का वेलकम सम्मान किया गया है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पाटन एसडीओपी अनूप सिंह लकडा,पाटन थाना प्रभारी अनिल साहू,थाना प्रभारी अम्लेश्वर बसंत कुमार बघेल, ग्राम पंचायत के युवा सरपंच राजू साहू, अम्लेश्व मंडल महामंत्री धर्मेंद्र कौशिक, डीजेंद्र साहू सहित अन्य गांव के वरिष्ट नागरिक गण उपस्थित रहे।



