अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्थानीय प्रशासन का गैर जिमेदार रवैया,पुन्नी मेला के अवसर पर भी मुख्य मार्ग से नही हटाया घुमंतू पशु

अम्लेश्वर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र में आज महादेव घाट पर पुन्नी मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों का आगमन हो रहा है। लेकिन इस अवसर पर भी नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के द्वारा रोड पर बैठे घुमंतू पशुओं का निपटारा नहीं किया गया है, मेन रोड से नही हटाया है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन के पास जिला प्रशासन का स्पेशल आदेश है कि मुख्य मार्ग से घुमंतू पशुओं को हटाया जाए, लेकिन इसके बावजूद भी नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। महादेव घाट से लेकर तिरंगा चौक तक रोड के किनारे घुमंतू पशु बैठे हुए हैं और लोगों को खतरा बना हुआ है।

ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के द्वारा मेला के अवसर पर भी अपनी जिम्मेदारियों का पालन नहीं किया जा रहा है? क्या जिला प्रशासन को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!