अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
महादेव घाट में आज कार्तिक पुन्नी मेला, राजधानी सहित अम्लेश्वर क्षेत्र के लोग होंगे बड़ी संख्या शामिल
अम्लेश्वर 05 नवंबर : महादेव घाट स्थित अम्लेश्वर में आज कार्तिक पुन्नी मेला का आयोजन किया गया है। यह मेला अम्लेश्वर के महादेव घाट पर स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित किया जाता है, जो लगभग 500 से 600 साल पुराना है और इसे ‘मिनी काशी’ भी कहा जाता है।
इस मेले में रायपुर शहर के नागरिक और अमलेश्वर क्षेत्र के आम नागरिक दोनों ही बड़ी संख्या में शामिल होते हैं और खारून नदी में डुबकी लगाते हैं और हाटकेश्वर महादेव के दर्शन कर अपनी मनोकामना पूरी करने की कामना करते हैं।



यह मेला कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किया जाता है और इसमें शामिल होने वाले लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक अवसर है।मनोरंजन के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में होता है सांस्कृतिक कार्यक्रम



