अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नगर निगम आयुक्त भी बनाये गए अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी

दुर्ग 09 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य हेतु नगर निगम क्षेत्र में सहभागिता सुनिश्चित करने समस्त नगर निगम आयुक्तों को संबंधित निगम क्षेत्र के लिए अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।

आयोग के आदेशानुसार जिले के नगर निगम आयुक्त दुर्ग अधिकार क्षेत्र दुर्ग नगर निगम, नगर निगम आयुक्त भिलाई -3 चरौदा अधिकार क्षेत्र भिलाई-3 चरौदा नगर निगम, नगर निगम आयुक्त भिलाई अधिकार क्षेत्र भिलाई नगर निगम तथा नगर निगम आयुक्त रिसाली अधिकार क्षेत्र रिसाली नगर निगम के लिये अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किये गए है। यह नियुक्ति लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13 सी के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति समझे जाएंगे और ऐसे अधिकारी इस अवधि के दौरान निर्वाचन आयोग के नियंत्रण, अधीक्षण एवं अनुशासन के अध्यधीन होंगे। यह नियुक्ति विशेष गहन पुनरीक्षण 2025-26 की समाप्ति पश्चात प्रभावी नही रहेगी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!