अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरराजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
तहसील साहू संघ पाटन का सराहनीय कदम,पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ का गठन ,पर्यावरण प्रेमी, डॉ अश्वनी साहू बनाये गये संयोजक
अम्लेश्वर: तहसील साहू संघ पाटन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक नई प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में पर्यावरण प्रेमी, चिंतक और लेखक डॉ. अश्वनी साहू को नियुक्त किया गया है।


डॉ. अश्वनी साहू ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और हमारे समाज का भी नाम रौशन होगा।श्री साहू कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में पौधा वितरण कर लोगो को पर्यवारण के प्रति जागरूक करने का कार्य किया ।
डॉ. अश्वनी साहू ने तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू और पूरे टीम को पर्यावरण प्रकोष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है और आभार प्रकट किया है।








