अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

संत कबीर पब्लिक स्कूल जी.केबिन चरोदा में बाल दिवस मनाया गया

चरौदा: नगर निगम भिलाई 03 चरौदा स्थित संत कबीर पब्लिक स्कूल जी.केबिन चरोदा में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा देश के महापुरुषों का रूप धारण कर उनके जीवन का परिचय दिया गया जो बहुत ही मनमोहक था। आए हुए अतिथियों के द्वारा विभिन्न विषयों पर बच्चों के द्वारा बनाए गए पेंटिंग, प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।

बाल दिवस के इस शुभ अवसर पर आचार्य श्री हरीश जी, एस बीआई किओस्क बैंक के संचालक श्री अमर साहू जी , समाजसेवी एवं जिला मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा भिलाई राम कुमार साहू जी, समाजसेवी श्री छन्नू बंजारे जी, संत कबीर पब्लिक स्कूल के संचालक श्री दया दास साहू जी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं पालक गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!