सर्व हिन्दू समाज की बैठक सम्पन्न, 21नवंबर को होगा सम्मेलन
अम्लेश्वर : नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर आज 16 नवंबर को सर्व हिन्दू समाज संयोजक अमलेश्वर सत्येंद्र सिंह आरएसएस संघचालक प्रकाश कश्यप आरएसएस संघ प्रमुख दिलीप तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में 9:15 बजे से 10:30 बजे तक बैठक लिया गया।
बैठक में सर्व हिंदू सम्मेलन दिनांक 21/12/2025 को अटल व्यावसायिक परिसर अमलेश्वर थाना के सामने आयोजित करने के लिए रूपरेखा तैयार करने बैठक किया गया। बैठक में मंच व्यवस्थापन अतिथि स्वागत भोजन व्यवस्था एवं अन्य कार्यक्रम में होने वाली आवश्यकता के लिए पदाधिकारी नियुक्त किया गया एवं कार्यक्रम के लिए रूपरेखा तैयार किया गया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, दयानंद सोनकर अध्यक्ष पालिका, कैलाश यादव महामंत्री , रामावतार साहू, पार्षद डॉ आलोक पाल, सोहन निषाद, पूरन साहू ,धर्मेंद्र सोनकर, फेरहा राम धीवर, मनोहर साहू, सुखदेव साहू, शिवा साहू, सुमित टिकरिहा,हिंदू जागरण मंच के मीनाक्षी आरएसएस नगर कार्यवाह प्रकाश कश्यप नगर संघ चालक श्री रमेश कुमार तिवारी नगर सहकारवा वैभव शास्त्री एवं नगर के कार्यकारिणी तथा विभिन्न समाज प्रमुख प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।






