अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन विधान सभा क्षेत्र में रात्रि में घुम रहे हैं अज्ञात व्यक्ति, जनप्रतिनिधी कर रहें है लगातार पुलिस प्रशासन से शिकायत

पाटन: भिलाई तीन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम औंवरी में बीती रात्रि में अज्ञात व्यक्ति पूर्व जनपद सदस्य एवं पूर्व सरपंच श्रीमती कंचन उत्तर सोनवानी के घर के आस-पास घूमते हुए दिखाई दिया है। साथ ही गांव के ही एक युवक का मोटरसाइकिल भी लेकर भागने की कोशिश की गई है और कुछ दूर के बाद मोटरसाइकिल को छोड़कर अज्ञात व्यक्ति किसी दूसरे वाहन से चले जाने की जानकारी सामने आ रही है। जिस पर गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

भाजपा नेता उत्तर सोनवानी के द्वारा मिली जानकारी अनुसार भिलाई तीन थाना को मौखिक रूप से सूचना दिया गया है। अब देखना या है कि इस ज्ञात व्यक्ति को भिलाई तीन थाना की टीम पकड़ पाती है या नहीं क्योंकि सीसीटीवी में फुटेज भी जारी श्री सोनवानी के द्वारा किया गया है।

आपको बता दें लगातार पाटन विधानसभा क्षेत्र में चोरी की घटना और अज्ञात व्यक्तियों की घूमने की शिकायत मिल रही है 01 दिसंबर को अम्लेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हारिया में भी इस तरह की घटना घटित हो चुकी है जिस पर पुलिस प्रशासन की हाथ अभी तक नही पहुंच पा रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!