अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम पंचायत आगेसरा में NSS कैंप का हुआ भव्य शुभारंभ 08 से 14 दिसंबर तक ग्रामीणों को करेंगे जागरुक

बेल्हारी: मदनलाल साहू शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला जिला बालोद के राष्ट्रीय स्वयं सेवक छात्र-छात्राओं द्वारा एक सप्ताह का शिविर लगाया गया है जिसका मूल मंत्र है नशा मुक्ति तथा स्वच्छता को विशेष महत्व देते हुए ग्रामीण जनों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह शिविर ग्राम पंचायत आगेसरा के सामुदायिक भवन में लगाया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत आगे सारा ए के सरपंच श्री रमाकांत साहू के मुख्य अतिथि में तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर कल्पना पॉल तथा ग्राम पंचायत आगेसरा के पंचगनी एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस शुभारंभ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्या NSS प्रभारी श्री प्रमोद भारती, सहयोगी डॉ रामेश्वर प्रसाद ठाकुर श्री कमलेश्वर साहू , प्रदीप साहू, डॉ रमेश, श्रीमती छाया साहू, डॉक्टर वंदना ध्रुव, सुश्री सुमन कश्यप तथा ग्राम पंचायत आगेसरा के उप सरपंच, श्रीमती सुशीला साहू पंचगण रोहित साहू गणेश सोनी थान सिंह पटेल ईश्वरी साहू प्रेमलता साहू साथ ही वरिष्ठ नागरिक श्री सरजू राम साहू श्री लखन साहू, श्री रामकुमार साहू श्री दिनेश किरण के साथ ही साथ ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!