आदर्श ग्राम कौही में राशन दुकान संचालक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, समय पर नहीं खुलता उचित मूल्य की दुकान

रानीतराई: जनपद पंचायत पाटन के आदर्श ग्राम पंचायत कौही में राशन कार्ड धारियों ने दुकान संचालक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है, जो उनकी परेशानियों को दर्शाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि संचालक समय पर राशन नहीं दे रहा, खासकर नमक और शक्कर के लिए लोगों को महीनों चक्कर काटने पड़ रहे हैं। नवंबर माह का राशन अभी दिसंबर माह में दिया जा रहा है।
आज फिर से चावल देने के लिए सेल्समैन आया, लेकिन 2 महीने से नमक और शक्कर न मिलने पर ग्रामीणों ने विरोध किया और राशन लेने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने सरपंच से लिखित में मांग की है कि दुकान संचालक को हटाकर गांव के महिला समूह को दिया जाए।



अब देखना होगा कि खाद्य विभाग और अनुविभागीय अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। ग्रामीणों की मांग जायज़ है, उम्मीद है उचित कदम उठाए जाएंगे।
मौके पर सत्यवती मारकंडे, उमा सोनकर, जानकी साहू ,दुर्गेश नंदिनी साहू, उषा, जमुना बाई, विष्णु ,टेकराम सोनकर, मानबाई ,जागेश्वर, कीर्तन, प्रभा, प्रीतम, उत्तम कुमार, खूब लाल मेश्राम , दौवा राम ,सुरेश ,दिलीप ठाकुर, तामेश्वर ,चिंताराम सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।



