ग्राम पंचायत जमराव में 39 हितग्राहियों को उज्ज्वला गैस सिलेंडर वितरण, ग्राम पंचायत सरपंच रही मौजुद

अम्लेश्वर पाटन: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत जमराव में शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत कुल 39 पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत परिसर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
वितरण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर, उपसरपंच श्री लेखराज निषाद, पंच सुलोचना धनकर, राजबती यादव, गजाधर निषाद, डिलेश्वर साहू सहित ग्राम के अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।


कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सरकार की जनकल्याणकारी एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली योजनाओं की जानकारी देते हुए हितग्राहियों से सुरक्षित तरीके से गैस का उपयोग करने एवं निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।
इस अवसर पर वितरण कार्य महामाया एचपी गैस एजेंसी, जामगांव (एम) द्वारा संपन्न कराया गया।






