अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सामान्य सभा की बैठक में जनहित के मुद्दों को लेकर विपक्ष का हंगामा, चार प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित 

कुम्हारी । शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कुम्हारी में सामान्य सभा की बैठक में नगर के विकास को लेकर प्रमुख चार प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी, जैसे ही सदन में पहला प्रस्ताव पढ़ा गया वहीं विपक्ष के पार्षद यूजेन्द्र साहू के द्वारा वार्ड क्रमांक 13 में निजी भूखंड पर सड़क निर्माण को लेकर शासन प्रशासन से जवाब मांगा गया पार्षद का कहना था की उक्त भूमि अभी भी निजी भूमि है इसमें पालिका द्वारा सड़क निर्माण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग से लेकर गौठान तक निजी भूमि है और पटवारी रिकार्ड में अब तक भूमिअधिग्रहण नही दर्शाया गया फिर पालिका द्वारा किस अधिकार से सड़क निर्माण किया जा रहा है।

जवाब में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर के द्वारा उक्त भूमि को शासकीय भूमि होने के दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए इसके अवलोकन की बात कहीं गई एवं नियम के तहत सड़क निर्माण बताकर विपक्ष से आज के प्रमुख एजेंडों पर ही चर्चा करने को कहा गया लेकिन विपक्ष के पार्षदों ने जनहित के मुद्दे एवं नगर के मूलभूत सुविधाओं में पालिका प्रशासन के उदासीन रवैये का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष के आसंदी के समक्ष पहुंचें एवं सत्ता पक्ष के पार्षदों से तीखी नोकझोंक करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया और हंगामा करते हुए सदन से बाहर निकल गए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

हालांकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा लाये गए चार प्रस्ताव पर सामान्य चर्चा के बाद ही अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए लगातार पार्षदों को कहते दिखे । अंत में बहुतमत से पक्ष द्वारा सर्व सम्मति से प्रमुख चारों एजेंडों को पारित कर लिया गया। बैठक में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के पार्षदों के अलावा पालिका प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

वर्जन- विगत चार सामान्य सभा की बैठकों में हमने नगर की जरूरी समस्याओं को उठाने का प्रयास किया लेकिन सत्ता पक्ष एवं प्रशासन द्वारा कभी भी मुद्दों को गंभीरता से नही लिया गया जिससे विभिन्न वार्डों में समस्याएं जस की तस बनी हुई है। जनता से जुड़े मुद्दों पर पर आज भी हमने चर्चा का प्रयास किया लेकिन हमारी बाते नही सुनी गई।

यूजेन्द्र साहू कांग्रेसी पार्षद वार्ड क्रमांक 16

वर्सन- नगर की समस्याओं और बुनियादी आवश्यकताओं पर चर्चा करने के लिए हम हमेशा तैयार है। हम भी चाहते है कि सभी पार्षदों के सहयोग से नगर का विकास हो लेकिन विपक्ष मुख्य एजेंडे पर चर्चा छोड़कर अन्य विषयों पर चर्चा कर रहे थे हमने कहा भी की इस विषय पर अंत मे चर्चा की जाएंगी लेकिन विपक्षियों ने हंगामा करते हुए एवं सामान्य सभा का विरोध कर सदन से बाहर चले गए।

श्रीमती मीना वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!