महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा के तीन दिवसीय खेल सम्मेलन मे East Zone ओवर आल चैम्पियन

अम्लेश्वर पाटन : महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा मे University sports conclave 2025-26 का आयोजन दिनांक 31.12.2025 से 02.01.2026 तक किया गया जिसमें 04 zone से लगभग 160 खिलाड़ियों ने अपना प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें East Zone Sankara ओवरआल चैम्पियन रहे।
कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल दीक्षित संयुक्त निदेशक NIBSM Raipur ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुये राष्ट्रीय लेवल प्रतियोगिता में अच्छी प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रेषित किया।



कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर रवि आर सक्सेना कुलपति महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बधाई दिये।
कार्यक्रम डॉ अमित दीक्षित अधिष्ठाता छात्र कल्याण के मार्गदर्शन मे संपन्न हुआ।कार्यक्रम मे कुलसचिव यशवंत के राम, क्रीड़ा अधिकारी सेवन दास खूंटे,सभी उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता, टीम मैनेजर एवं आयोजन समिति के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों एवं स्वयंसेवको के सहयोग से यह तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का समापन हुआ।



