अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

संत रामपाल महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम की सेवा भावना निरंतर जारी गरीब परिवार का चौथी बार करी मदद

जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत पाटन ब्लॉक में दो जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन, कपड़े व अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। जिसमें पहला लाभार्थी ग्राम कोपेडीह निवासी हृदय रोगी मनदयाल शर्मा के परिवार को चौथी बार सहायता दी गई। वे एम्स रायपुर में उपचाररत हैं तथा परिवार में पत्नी सहित चार छोटे बच्चे हैं। यह सहायता 2 जनवरी 2026 को एक माह का राशन सामग्री के साथ साथ गैस सिलेंडर रिफिल, दवाइयां, एवं इस परिवार द्वारा बिजली बिल भुगतान न करने के कारण घर की लाइन बिजली विभाग द्वारा काट दी गई थी जिसे संत रामपाल महाराज जी के अनुयायियों द्वारा रुपए 6090 का बिल भुगतान करके पुन: शर्मा परिवार में रोशनी की इस परिवार में अन्नपूर्णा मुहिम के तहत प्रथम बार सेवा 3 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी जो आज तक निरंतर जारी है।

इसी तरह ग्राम जामगांव एम की श्रीमती आशा रात्रे, पत्नी स्व. राकेश रात्रे को छठवीं बार राशन सामग्री व इनके दो बच्चों के लिए उपयोगी सामान प्रदान किए गए। स्व. राकेश रात्रे किडनी रोग से पीड़ित थे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

शिष्यों ने बताया कि अन्नपूर्णा मुहिम के तहत इन जरूरतमंद परिवारों को यह सहायता तब जारी रहेगी जब तक उनकी स्थिति सामान्य नहीं हो जाती।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!