अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

तहसील साहू संघ पाटन में हुआ जिला के पदाधिकारियों का सम्मान

अम्लेश्वर: तहसील साहू संघ पाटन में 02 जनवरी को कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें 07 जनवरी को राजिम जयंती मनाने धर्म नगरी जाने हेतु एवं 12 जनवरी को युवा सम्मेलन और 18 जनवरी को संभाग स्तरीय स्वर्गीय ताराचंद साहू की जयंती मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसी क्रम में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू का सम्मान समारोह तहसील साहू पाटन के तत्वधान में किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू का साल श्रीफल से सम्मान किया गया, साथ ही मनोनीत महामंत्री अश्वनी साहू और कोषाध्यक्ष दिलीप साहू का भी साल श्रीपाल से सम्मानित किया गया।

मौके पर तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू, विमला साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू ,भुनेश्वरी साहू, महासचिव महेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष नारद साहू,पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू, गंगादीन साहू,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू परिक्षेत्रीय अध्यक्ष टेस राम साहू,कल्याण साहू ,छत्रपाल साहू ,बलदेव साहू, प्रदीप साहू, डॉ रामनाथ साहू, सुरेश साहू, दुर्भाषा साहू,मीडिया से अनिल साहू, करन साहू, समाज सेवक रामचरण साहू सहित सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!