अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दाऊ रामचन्द्र कालेज में “नशा मुक्त समाज में युवाओं की जिम्मेदारी” जैसे विषय पर विचार प्रस्तुत किए

रानीतराई :  दुर्ग जिला अंतर्गत स्व .दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. अरुण मिश्रा के मार्गदर्शन में निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने “नशा मुक्त समाज में युवाओं की जिम्मेदारी” जैसे विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निबंध प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष से तेजस्वी प्रथम स्थान , बीकॉम तृतीय वर्ष से मीनाक्षी साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।वहीं भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के विचार और आज के युवा विषय पर प्रभावशाली वक्तव्य दिए। भाषण प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर से मुस्कान साहू प्रथम स्थान, बीए प्रथम सेमेस्टर से अनिशा वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

कार्यक्रम के दौरान एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने युवाओं की भूमिका, शिक्षा का महत्व तथा सामाजिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि युवा वर्ग ही देश का भविष्य है और स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को सही दिशा दिखाते हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक श्री चंदन गोस्वामी ,डॉ. रेशमी महिश्वर,श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन,श्रीमती आराधना देवांगन ,सुश्री रेणुका वर्मा एवं अतिथि प्राध्यापक श्री टिकेश्वर पाटिल, सुश्री शिखा मढरिया, श्री सुनील कश्यप ,श्री वेणु कुमार साहू एवं समस्त छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!