कृषि महाविद्यालय मर्रा में 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुआ ध्वजारोहण

पाटन/ 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कृषि महाविद्यालय मर्रा में अधिष्ठाता डॉ. अनिल वर्मा द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ भारती तथा शहीद वीर सपूतों के तैल चित्रों पर पूजा अर्चनकर
ध्वजारोहण के किया गया, ततपश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए अधिष्ठाता डॉ.अनिल वर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाता है। हमें आपसी सहयोग, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ महाविद्यालय एवं राष्ट्र निर्माण के विकास हेतु निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी से देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों पर उत्कृष्ट स्थान रखने वाले प्रध्यापक,अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्रों के योगदान को सराहनीय कहा तथा बधाई शुभकामनायें प्रेषित किया! इस दौरान संविधान की उद्देशिका का सामूहिक रूप से वाचन किया गया!
इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।








