नई सोच नई पहल के सदस्यों का अनोखा पहल आदर्श छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

अम्लेश्वर: विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीट में गणतंत्र दिवस समारोह के शुभ अवसर पर नई सोच नई पहल के तहत आदर्श बच्चों को मोमेंटो देकर प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। जिसमे कु. अराध्या ख़ुटे कक्षा 5 वी शा.प्राथमिक शाला झीट,कु.अदिती गायत्री ख़ुटेल कक्षा 8 वी शा.पूर्व मा.शाला झीट,कु.चंचल साहू कक्षा 10 वी शा.हॉयर सेकेंडरी स्कूल झीट,चंदन नेताम कक्षा 12 वी शा.उच्चतर मा.शाला झीट को 41 सदस्यों की समिती ने उक्त सम्मान को दिया है। लगातार नई सोच नई पहल सदस्यों के द्वारा गांव में भी सुख दुख में जरूरत मंद लोगो को सहयोग करते आ रहे हैं।

इस अवसर ग्राम पंचायत सरपंच रुपेंद्र राजू साहू,प्राचार्य भारती दुबे, पवन ठाकुर,अनिल मानिकपूरी, वीरेंद्र सिंगौर, बलदाऊ साहू, डॉ संतोष पटेल, डॉ मोहन साहू, हेमराज टंडन सहित संस्था के शिक्षक शिक्षकों और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।








