अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
प्राधिकृत अध्यक्ष नारद साहू ने सुरपा धान खरीदी केंद्र में ध्वजारोहण कर किसानो और क्षेत्र वासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

बेल्हारी: पाटन ब्लॉक अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित सुरपा में प्राधिकृत अध्यक्ष नारद साहू ने 77 वे गणतंत्र दिवस समारोह पर धान खरीदी केंद्र में ध्वजारोहण कर क्षेत्र के किसानों भाइयों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
श्री साहू ने कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर हम सभी प्रदेशवासी छत्तीसगढ़ को प्रगति पथ में आगे ले जाने का प्रण लें जिसमें समाज के हर वर्ग का उत्थान हो और हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ का सपना साकार कर सकें। इस लोकतंत्र को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हम सभी छत्तीसगढ़ वासी प्रतिबद्ध हैं। छत्तीसगढ़ के किसानों का बड़ा योगदान देश और राज्य के प्रगति पर है।
इस अवसर पर समिति प्रबंधक चंदनलाल टंडन सहित कर्मचारियों और आस पास के किसानों को गरिमामई उपस्थिति रही।
Advertisement






