अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

हर-हर महादेव के जयघोष संग निषाद समाज का भव्य आयोजन, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने साझा किए प्रेरक विचार

पाटन। 12 पॉली निषाद समाज द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व एवं भव्य मेला महोत्सव के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। यह आयोजन ग्राम ठकुराइन टोला में श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक एकता के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती नायक ने महाशिवरात्रि पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आत्मशुद्धि, सेवा, संयम एवं सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का जीवन त्याग, तपस्या और लोककल्याण की प्रेरणा देता है, जिसे समाज के प्रत्येक वर्ग को अपने आचरण में उतारना चाहिए।
उन्होंने भव्य मेला महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने निषाद समाज के महापुरुषों को स्मरण करते हुए उनके संघर्ष, योगदान एवं समाज उत्थान में निभाई गई भूमिका को नमन किया। उन्होंने कहा कि निषाद समाज ने सदैव परिश्रम, आत्मसम्मान और सामाजिक समरसता की मिसाल प्रस्तुत की है।

श्रीमती नायक ने 12 पॉली निषाद समाज द्वारा आयोजित इस सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति एवं समस्त समाजजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग, क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं सफल रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!