भव्य अंतर्राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का समापन समारोह 22 फरवरी को हुआ संपन्न

रानीतराई। अमर शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब बोरेंदा के तत्वावधान में आयोजित भव्य अंतर्राज्य प्रतियोगिता 2026 का समापन समारोह आगामी 22 फरवरी 2026 (रविवार) को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र कौशिक जिलाध्यक्ष भाजपा मंडल दुर्ग उपस्थित रहें, जबकि विशेष अतिथि के रूप में जिला व जनपद स्तर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन ने किया।



समारोह के दौरान विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही दर्शकों के मनोरंजन हेतु चीयर गर्ल्स की प्रस्तुति, ऑसिंग अंपायर बिंदु रंगीला, आकर्षक ध्वनि-प्रसारण व्यवस्था एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार – माढ़र की टीम को 1 लाख रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।द्वितीय पुरस्कार – सर्वे की टीम को 50 हजार रुपये
तृतीय पुरस्कार – नहरडीह की टीम को 20 हजार रुपये नकद राशि एवं शील्ड सम्मान प्रदान किया गया।
समापन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु अतिथियों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस सफल आयोजन का श्रेय अमर शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब, बोरेंदा की पूरी आयोजन समिति को जाता है, जिनके सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।



